
जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 14 में 23 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और नाली निर्माण, पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन
जांजगीर चाम्पा 04 जनवरी 2025 // नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 14 में 23 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और नाली निर्माण, पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने किया। 
इस अवसर पर वार्ड के 145 पुरुष व महिला वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया वार्ड नंबर 14 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के द्वारा वार्ड के जरूरत मंद व्यक्तियों कंबल प्रदान किया गया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी ने वार्ड नंबर 14 सारथी मोहल्ला में रहने वाले सभी नागरिकों के परिवारों के लिए जल्द से जल्द शासकीय पट्टा प्रदान किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री से मिलकर आवश्यक कार्यवाही करने आश्वाशन दिया।
इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों सहित भाजपा पार्षदगण, नगर मंडल जांजगीर नैला के पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित थे।