Advertisment
छत्तीसगढ़खेलकूद

राष्ट्रीय सीनियर मिक्स नेटबॉल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ टीम पहुँची फाइनल में

Sports // प्रथम राष्ट्रीय सीनियर मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता 1 से 4 अक्टूबर जो कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित हो रही है जिसमें छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है

अपने सेमीफाइनल मैच में छत्तीसगढ़ टीम में एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरियाणा को 38-27 से के मुकाबले हराकर फाइनल में प्रवेश किया है छत्तीसगढ़ टीम का फाइनल मुकाबला कर्नाटक की होस्ट टीम से होगा जो कि आज दोपहर को खेला जाएगा। टीम के इस जीत पर खिलाड़ी संदीप वर्मा, प्रशांत कहरा,निहाल पांडे, सौम्या संतवाणी राजबहादुर, अमन, मनीषा शिवांगी , पूजा, एकता, मंदाकिनी, नेतृता नए शानदार प्रदर्शन किया एवं छत्तीसगढ़ टीम के कोच गौरव अटकवार ने काफी हर्ष व्यक्त किया है।

इस जीत पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा एवं महासचिव राजेश राठौर ने टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, नेट वाले संगठन का छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारीयों ने शुभकामनाएं देते हुए फाइनल में और अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल जीतने को कहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!