Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

तहसील कार्यालय का रिश्वतखोर बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

आरोपी रिश्वत के साथ एक बकरे की भी कर रहा था मांग

छत्तीसगढ़ 17 दिसम्बर 2024 // तहसील कार्यालय पिथौरा का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आज एसीबी ने कार्यवाही करते हुए पिथौरा तहसील में पदस्थ बाबू माइकल पीटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विगत कई माह से एसीबी के द्वारा लगातार रिश्वतखोर अधिकारी / कर्मचारी के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। फिर भी रिश्वतखोर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है।

प्राप्त जानकारी अनुसार  राजू चौहान, ग्राम आर.बी. चीफ मेन, तहसील पिथौरा, जिला-महासमुंद द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि वह ग्राम आर.बी. चीफ मेन में कोटवार के पद पर पदस्थ है। कुछ दिन पहले उनका निलंबन हुआ था। निलंबन से बहाली हेतु आवेदन प्रस्तुत करने पर कानूनगो शाखा के माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2 द्वारा 50,000 रूपये रिश्वत एवं एक बकरे की भी मांग की गई है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 17.12.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2, कानूनगो शाखा को रिश्वती रकम की पहली किश्त 25,000 रू. लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!