Advertisment
जांजगीर-चांपाराजनीति

भाजपा मंडल जांजगीर-नैला ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल जांजगीर-नैला द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका ‘अन्त्योदय’ का सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रशांत सिंह ठाकुर, इंजी. रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, नंदिनी रजवाड़े, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब सिंह चंदेल, हितेश यादव (मंडल अध्यक्ष), विवेक सिंह (मंडल महामंत्री), रितेश राठौर, संतोषी दुबे, उमा सोनी, प्रेमलता कौशिक, पूजा राठौर, शिव चमन सिंह, गुड्डू कहरा (पार्षद), देव कुमार गढ़वाल (पार्षद), पंकज कहरा, सोनू यादव, गोलू दुबे, कमल राठौर, रोहित कुलदीप, रामगोपाल चौरसिया, गजेंद्र सिंह, लेखराम साहू, प्रदीप राठौर, प्रदीप सोनी, गजेंद्र कर्ष, शैल राठौर, मोनू कश्यप, मोनू अग्रवाल, रमेश वैष्णव, चुन्नीलाल राठौर, अजय कौशिक, मयंक परमहंस सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल जांजगीर-नैला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!