Advertisment
अन्य खबरेंभारत

घर खरीदने से पहले जान लें लीज होल्ड और फ्री होल्ड का मतलब, नहीं तो पैसा तो जाएगा ही फ्लैट से धोना पड़ेगा हाथ!

NTN NEWS REPORT// Lease hold Vs Free Hold: प्रॉपर्टी खरीदते वक्त अक्सर लोगों का पाला लीजहोल्ड और फ्री होल्ड जैसे शब्दों से पड़ता है. कई बार इन शब्दों की जानकारी के आभाव में करोड़ों का चूना लग सकता है।

लीज होल्ड और फ्री होल्ड : अपना आशियाना खरीदना हर एक का सपना होता है. प्रॉपर्टी खरीदते वक्त अक्सर लोगों का पाला लीजहोल्ड और फ्री होल्ड जैसे शब्दों से पड़ता है. कई बार इन शब्दों की जानकारी के आभाव में करोड़ों का चूना लग सकता है।

लीज होल्ड का मतलब : लीज होल्ड प्रॉपर्टी का मतलब होता है आपका फ्लैट उस जमीन में बना है, जो लीज पर ली गई है. आमतौर पर लीज 99 साल की होती है।

फ्री होल्ड का मतलब : फ्री होल्ड का मतलब लीज होल्ड के बिल्कुल उल्ट होता है. ये वह प्रॉपर्टी होती हैं जिस पर जमीन सहित मालिक का पूरा मालिकाना हक होता है।

वापस ली जा सकती है प्रॉपर्टी : लीज खत्म होने के बाद आपकी प्रॉपर्टी को वापस लिया जा सकता है. साथ ही ये मालिक के पास वापस जा सकती है. ऐसे में यदि आपकी प्रॉपर्टी लीज होल्ड है तो आपके हाथ से प्रॉपर्टी निकलने का खतरा रहता है।

बच्चों के नाम कर सकते हैं ट्रांसफर : फ्री होल्ड प्रॉपर्टी को आप अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं. साथ ही ये आपकी पुश्तैनी जायदाद भी बन सकती है।

सस्ती होती है लीज होल्ड प्रॉपर्टी : फ्री होल्ड प्रॉपर्टी, लीज होल्ड के मुकाबले सस्ती होती है. हालांकि, आप कुछ शुल्क या ड्यूटी चुकाकर लीज होल्ड को फ्री होल्ड में बदल सकते हैं. इसके लिए समय समय पर नियम भी बनाए जाते हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!