Advertisment
भारत

BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25 का ऐलान, ये 34 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल, जानिए कौन किस ग्रेड में…

BCCI central contract 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. कुल 34 खिलाड़ियों को जगह मिली है, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी हुई है...

NTN NEWS REPORT// BCCI central contract 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024-25 सत्र (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए टीम इंडिया के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है. बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में कुल 34 प्लेयर्स शामिल हैं. उम्मीद के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली को ए प्लस केटेगरी में ही रखा गया है, इसमें कुल 4 प्लेयर्स शामिल हैं. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को अनुबंध मिला है, जो पिछले साल बाहर किए गए थे।

फाइल फोटो

ग्रेड A+ में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स : रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड A में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स :  मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।

ग्रेड B में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स : सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर।

सोर्स सोशल मीडिया

ग्रेड C में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स : रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफ़राज़ खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!