Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पेंशनरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, साइबर ठगी से बचाव और बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी

NTN REPORT// जांजगीर। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 21 अगस्त को मयंक होटल परिसर स्थित इक्विटास बैंक, जांजगीर शाखा में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक द्वारा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

बैंक प्रबंधन ने विशेष रूप से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील करते हुए अनजान व्यक्तियों के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, संदिग्ध फोन कॉल, संदेश और लिंक से सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल संबंधित बैंक को सूचना देने की जानकारी दी।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत, प्रांतीय सलाहकार आर एस क्षत्रिय, प्रांतीय पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौर, कविता तिवारी, अशोक राठौर, डी एन देवांगन, के के थवाईत, प्रद्युम्न शर्मा, अमृत लाल राठौर, रामखिलावन साहू, नंदकिशोर मिश्रा, राधेश्याम पाण्डेय, डी के शर्मा, आनन्द साहू, कोलोसिया एवं संतोष राठौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैंक स्टाफ आकाश शर्मा को पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी डी के शर्मा के सुपुत्र एवं बैंक स्टाफ आकाश शर्मा की पदोन्नति होने पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की ओर से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। संघ के सदस्यों ने आकाश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को महत्वपूर्ण बैंकिंग जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बैंक प्रबंधन एवं समस्त बैंक स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा बैंक की उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!