
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारत मां के वीर सपूतों के सम्मान पर जांजगीर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा , तिरंगा से रंगा पूरा नगर
जांजगीर चाम्पा 13 मई 2025 // 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाया। जिसकी सफलता के बाद आज जांजगीर नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस यात्रा में भूतपूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, वकील,वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, एवं पूरे नगर के आम जन मानस, सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

देशभक्ति और आस्था का संगम… तिरंगा यात्रा : तिरंगा यात्रा ना केवल भारतीय सेना के प्रति जनसमर्पण और एकजुटता की अद्वितीय मिसाल बनती जा रही है. इससे राष्ट्रभक्ति की लहर को एक अलग ही ऊंचाई मिली है आज जांजगीर नगर में, इस यात्रा को लोगो का भरपूर साथ और प्यार मिला। जगह जगह लोगो के द्वारा इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के लिए एक अलग ही उत्साह दिखा लोग पूरे मन से स्वागत में लगे रहे।

भूतपूर्व सैनिकों में दिखा गजब का उत्साह : आज जांजगीर नगर में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष असीम धर दिवान के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों की संख्या में भूतपूर्व सैनिकों में गजब का उत्साह दिखा उनके उत्साह और जोश को देखकर रैली में शामिल अन्य लोगों में भी गजब का उत्साह भर गया आज मानो ऐसा लग रहा था जैसे देशभक्ति का एक अलग ही जुनून है। पूरे रैली के दौरान केवल भारत मां के जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा। पूरे रैली के दौरान आतिशबाजी भी होती रही। आज की इस रैली को देखकर हर चेहरे में एक अलग सी चमक देख रही थी । ऐसा लग रहा था जैसे आज पूरा जांजगीर नगर एकजुट होकर केवल और केवल अपने सैनिकों के सम्मान में तल्लीन हो गया है। सैनिकों के प्रति इस सम्मान और आदर भाव को देखकर रैली में शामिल भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सभी सैनिक भाव विभोर हो गए।


शहीद स्मारक में दी गई पुष्पांजली और गया गया राष्ट्रगान : तिरंगा यात्रा के अंतिम सोपान में कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में रैली में शामिल सभी लोगों के द्वारा पुष्पांजली के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान गया गया और आपरेशन सिंदूर में जो सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए उनके लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
