Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़

एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ 06 जून 2025 //  एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घूस लेते हुए तहसीलदार को गिरफ्तार किया है प्राप्त  जानकारी अनुसार प्रभारी तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15000 रुपये घूस लेते पकड़ा गया है। मामला कोंडगांव का है। जानकारी के मुताबिक कोंडागांव प्रभारी तहसीलदार नजूल के खिलाफ घूस लेने की शिकायत मिली थी।

एसीबी ने जांच की, तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद घूसखोर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने का जाल बिछाया गया। प्रभारी तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को रिश्वत की रकम के साथ एसीबी ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम 15000 बरामद किया गया है। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन, निवासी महात्मा गांधी वार्ड, तहसील कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उसके सरगीपाल स्थित भूमि में अवैध कब्जा किये जाने पर उसके द्वारा भूमि का सीमांकन करवाया गया एवं तहसील ऑफिस (नजूल शाखा) कोण्डागांव में कब्जा हटाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार (नजूल शाखा) कोण्डागांव के द्वारा भूमि का निरीक्षण कर प्रार्थी के पक्ष में आदेश जारी किया गया जिसकी नकल निकालने के लिये आवेदन प्रस्तुत करने पर तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर द्वारा 15,000 रू. रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 06.06.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से दिनेश सिंह ठाकुर, तहसीलदार को 15,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!