
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा
दर्दनाक हादसा ! युवक की रेल्वे ट्रैक में मिली सर कटी लाश
जांजगीर चाम्पा 16 मार्च 2025 // जांजगीर चाम्पा जिले के जांजगीर स्थित नहरिया बाबा मंदिर से लाभग 50 से 60 मीटर की दूरी पर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार युवक का नाम शुभम राठौर जांजगीर निवासी बताया जा रहा है जो कि पी एच ई विभाग कटघोरा में कार्यरत था। यहां जांजगीर स्थित अपने घर होली की छुट्टियों में आया हुआ था। मौके से सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ। सुसाइड का कारण अभी तक अज्ञात है। मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है। पुलिस ने शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।