Advertisment
अपराध

रिकॉर्ड दुरूस्त करने मांगी 20 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों पटवारी हुआ गिरफ्तार…

सक्ति 02 मई 2025 // जिला सक्ती में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है एसीबी बिलासपुर की टीम ने रिकॉर्ड दुरूस्त करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी रामशरण कश्यप, निवासी ग्राम कैथा, तहसील हसौद, जिला सक्ती द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके पिता एवं रिश्तेदारों के नाम पर ग्राम कैथा में जमीन है जिसके बी 1 ऑनलाईन रिकार्ड में उसके पिता का नाम नहीं दिखाने से एसडीएम कार्यालय में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दिया था, जिस पर एसडीएम कार्यालय द्वारा तहसीलदार को रिकार्ड दुरूस्त करने हेतु आदेशित किया गया था।

तहसीलदार द्वारा पटवारी पवन सिंह को रिकार्ड दुरुस्त करने आदेशित करने पर पटवारी से मिलने पर उनके द्वारा उक्त कार्य करने के लिये 20,000 रू. रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडवाना चाहता था। शिकायत सत्यापन कर आज दिनांक 02.05.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से पटवारी पवन सिंह को 20,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!