Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपारायपुर

“टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य अंतर्गत सर्वाधिक टीबी जांच हेतु जिला जांजगीर-चांपा को मिला राज्य में प्रथम स्थान”

NTN NEWS REPORT// स्वास्थ्य विभाग छ.ग. द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम में बुधवार को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिला जांजगीर-चांपा को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2024 में सर्वाधिक टीबी जांच 49710 किए जाने पर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “छ.ग. को देश में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य को सर्वश्रेष्ठ ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, जो कि हम सब के लिए गर्व की बात है। 4103 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। यह उपलब्धि ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं नागरिकों की सहभागिता का परिणाम है। वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में छ.ग. भी पूरे संकल्प एवं समर्पण के साथ काम कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि निक्षय निरामय अभियान के अंतर्गत राज्य में 36 लॉख से अधिक हाई रिस्क व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, 4.5 लॉख एक्स-रे जांच एवं 1.5 लॉख टीबी जांच उच्च तकनीक मशीनों से की गई है। जिला जांजगीर-चांपा में वर्ष 2023 में 58 एवं वर्ष 2024 में 128 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाती वंदना सिसोदिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह बैस, आरएमएनसीएच कंस्लटेंट डॉ. अभिषेक कौशिक, जिला समन्वयक टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सोमेश तिवारी, एसटीएलएस टीबी उन्मूलन कार्यक्रम ओग प्रकाश थवाईत, अस्पताल सलाहकार अंकित ताम्रकार, सीपीएम शमां खलखों सहित जिला जांजगीर-चांपा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!