Advertisment
अन्य खबरेंभारत

CIBIL Score पड़ रहा है कम? ये धांसू ट्रिक अपनाएंगे तो बैंक वाले भी Loan देने पीछे-पीछे आएंगे!

NTN NEWS REPORT// CIBIL Score: लोन लेना है लेकिन सिबिल स्कोर कम है, क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के लिए अप्लाई किया सिबिल स्कोर की वजह से रिजेक्ट हो गया? कोई गलती हो गई और आपका सिबिल स्‍कोर (Cibil Score) कम हो गया? ये तो टेंशन की बात है? सिबिल स्‍कोर (Cibil Score) नहीं सुधरा तो कोई बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं देगा. अब बिगड़े Cibil Score को कैसे ठीक करें? हम आपको ऐसी ही कुछ धांसू ट्रिक बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद बैंक वाले भी Loan देने आपके पीछे-पीछे आएंगे. मतलब सिबिल स्कोर जल्दी ठीक हो जाएग।

Cibil रिपोर्ट मंगाए : सिबिल स्कोर (Cibil Score) कम होने पर सबसे पहले उसके पीछे की वजह का पता करें. इसके लिए सिबिल रिपोर्ट जरूरी है. सिबिल रिपोर्ट के लिए बैंक वेबसाइट या CIBIL की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भरकर मंगा सकते हैं. इसके लिए मामूली भुतान करना होता है. एक बार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा होने पर आप अपना क्रेडिट स्‍कोर और रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं. इसे ई-मेल पर भी मंगवा सकते हैं।

Cibil Score में कहां होती है गड़बड़ी? : आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में आपके बैंक अकाउंट, लोन और क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी होती है. अगर सिबिल स्‍कोर में आपकी पहचान और खातों से जुड़ी जानकारियां सही हैं तो ‘डीपीडी’ यानि क्रेडिट कार्ड के बिल या किसी लोन के भुगतान में कितने दिनों की देरी हुई है इस पर गौर करें. DPD बताता है कि किसी खास महीने में आपने क्रेडिट कार्ड के बकाए या लोन की EMI में देरी की है।

सिबिल स्‍कोर के घटने की वजह : अगर यह ‘000’ से ज्यादा है तो सिबिल स्‍कोर प्रभावित होता है. इसके अलावा ‘रिटेन-ऑफ’ या ‘सेटल्‍ड‘ के नीचे लिखी जानकारी यह बताती है कि आपने बीते दिनों कहां-कहां डिफॉल्‍ट किया है और सिबिल स्‍कोर के घटने की प्राथमिक वजह भी यही होती है।

Cibil Score अगर गलत है तो क्‍या करें? : बैंक आपके लोन अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां सिबिल को भेजते हैं और कभी-कभार रिपोर्टिंग की प्रक्रिया में गलतियां भी होती हैं. बैंकों की इन गलतियों के कारण भी आपका क्रेडिट स्‍कोर घट जाता है. सिबिल स्‍कोर में कभी-कभार ऐसा देखने में आता है कि जो लोन आपने चुका दिया है वह भी बकाया प्रदर्शित होता है या फिर अपर्याप्‍त अकाउंट बैलेंस दिखाता है।

डिस्प्यूट फॉर्म भरें :  ऐसे मामलों में आप सिबिल की वेबसाइट पर डिस्‍प्‍यूट रिक्‍वेस्‍ट फॉर्म भरकर अपना पक्ष रख सकते हैं। सिबिल का डिस्‍प्‍यूट रिजॉल्‍यूशन सेल इस पर विचार करेगा और किसी विशेष लोन अकाउंट के मामले में संबंधित कर्जदाता से संपर्क करेगा. सिबिल स्‍कोर में हुई गलती को ठीक करने में लगभग 30 दिन लगते हैं।

होती है पहचान चोरी : कुछ गंभीर गलतियां भी होती हैं, जैसे आपने कोई लोन लिया ही नहीं और सिबिल रिपोर्ट में वह बकाया प्रदर्शित हो रहा है. यह पहचान चोरी होने का मामला हो सकता है. ऐसे मामलों पर नजर पड़ते ही सिबिल को सूचित किया जाना चाहिए. सिबिल भी ऐसे मामलों को तरजीही तौर पर देखता है।

यहां करें शिकायत : इस संदर्भ में बैंक के नोडल अफसर के पास लिखित शिकायत भी करें कि या तो बैंक गलती सुधारे या फिर उस गलत एन्ट्री के बारे में पूरा विवरण दे. अगर सिबिल या बैंक आपके निवेदन पर 30 दिनों तक कोई रेस्पांस नहीं देते हैं तो आप इसकी शिकायत बैंक लोकपाल से www.bankingombudsman.rbi.org.in कीजिए।

गलतियों से बचें : सिबिल स्‍कोर (Cibil Score) की गलतियां सुधरने के बाद यह तय कर लें कि आप क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के बिल और लोन की ईएमआई का भुगतान समय पर करेंगे. कभी भी नए क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए काफी सोच-समझ कर ही आवेदन करें. इन सब की बदौलत आपका सिबिल स्‍कोर दुरुस्‍त रहेगा और भविष्‍य में लोन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!