Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

इंडियन ओवरसीज बैंक फर्जी ज्वेल लोन केस में सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// इंडियन ओवरसीज बैंक की सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। अंकिता पाणिग्रही पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप था। सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही के द्वारा फर्जी लोन बंद खातों से राशि निकालकर स्वयं ही गबन कर दिया जाता था।

प्राप्त जानकारी अनुसार ब्यूरो में दर्ज अपराध कमांक -01/2023 धारा 13 (क) भ्र०नि०अधि० 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 एवं धारा 409 भादवि0 में वर्ष 2022 में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा राजिम, जिला-गरियाबंद में खाताधारकों के बंद खातों के माध्यम से 01 करोड़ 65 लाख रूपये के फर्जी ज्वेल लोन निकालकर बैंक अधिकारी द्वारा गबन कर स्वयं को लाभपहुंचान के आरोप में तत्कालीन सहायक प्रबंधक सुश्री अकिंता पाणिग्रही को बरगढ़ उड़िसा से आज दिनांक 08.04.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। प्रकरण में आरोपिया से पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!