
पुष्पराज बस सर्विस के द्वारा छत्तीसगढ़ निवासियों को बड़ी सौगात, किफायती दरों में रामलला अयोध्या के दर्शन हेतु अयोध्या रथ बस सेवा का शुभारंभ…
सुगम एवं सुलभ तरीके से कर सकेंगे यात्रा, कई तरह की सुविधाओं से संपूर्ण यात्रा का होगा सुखद अनुभव
बिलासपुर 05 मार्च 2025 // छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अयोध्या के लिए पुष्पराज बस सर्विस के द्वारा अयोध्या रथ बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। उक्त अयोध्या रथ के शुभारंभ के अवसर पर लोगो ने जगह जगह स्वागत किया साथ ही मिठाइयां बांटी एवं आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास मनाया।
तखतपुर, लोरमी, पंडरिया वालो ने गजब का उत्साह दिखाया और अयोध्या रथ बस सर्विस चालू होने पर यहां के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी बताया। कई लोग बस यात्रा में ज्यादा सुखद अनुभव करते है किफायती दरों में चालू हुई यह अयोध्या रथ बस सेवा लोगो को बहुत सुखद अनुभव दे रही है इसके शुभारंभ का अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है।
पुष्पराज बस सर्विस बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा जो अयोध्या रथ का शुभारंभ किया गया है यह बिलासपुर से अयोध्या और अयोध्या से बिलासपुर तक डेली 2 x 1 (A.C) जिसकी टिकट रेडबस एवं अभीबस के माध्यम पर कम से कम कीमत से सीट उपलब्ध करने की उत्तम व्यवस्था है। यात्रियों को बस में बिस्कुट एवं पानी फ्री में दिया जा रहा है इसके साथ भी अन्य अतिआवश्यक सुविधाओं को समाहित किया गया है। यात्रा के दौरान लोगों को तकिए और कम्बल , चादर की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। इच्छुक यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते है इसके साथ ही वे 9893900657 में अपनी बुकिंग करवा सकते हैं।

विदित हो कि कई वर्षों से संचालित पुष्पराज बस सर्विस के द्वारा ऐसे कई गतिविधियों को संचालित किया जाता रहा है जो जन सरोकार से संबंधित होती है चाहे वह करोना काल हो या हाल ही में महाकुंभ का दौर हो लोगो की सेवा को प्राथमिकता देने के साथ बस सेवा का संचालन किया जाता रहा है साथ ही किफायती दरों सुख सुविधाओं के साथ लोगो को उनकी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से पुष्पराज बस सर्विस संचालित हो रही है। उसी कड़ी में चालू की गई अयोध्या रथ बस सेवा में लोगो की सेवा करने की एक शुरुआत की गई है।
