
हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2082 के स्वागत हेतु आयोजित विशाल बाइक रैली का आयोजन कल…जानिए आयोजन का मार्ग और दिशा निर्देश
NTN NEWS REPORT// सर्व हिन्दू समाज के द्वारा कल दिनांक 30 मार्च रविवार हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2082 के स्वागत हेतु विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है। उक्त भव्य आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वालो के साथ आने वाले सभी लोगों का सर्व हिन्दू समाज के द्वारा अभिनंदन किया गया है। साथ ही अपील की गई है और कहा गया है कि , सबसे निवेदन है कि…
1. रैली के दौरान सड़क में अगल-बगल दो की संख्या में ही मोटरसाइकिल, स्कूटी रहे।
2. जिससे चलने में आसानी हो।
3. बाइक रैली में हम आगे होने की कोशिश ना करें।
4. बाइक रैली प्रातः 9:30 बजे निकल जाएगी।
5. मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान भाटापारा,जांजगीर से प्रारंभ होकर कचहरी चौक से विष्णु मंदिर बस्ती होते हुए नैला रेलवे स्टेशन से नेताजी चौक होकर लिंक रोड से बी.टी.आई.चौक के बाद श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में समाप्त होगी।
6. वहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उसके प्रसाद प्रसाद का वितरण होगा।
साथ ही सर्व हिन्दू समाज के व्यवस्थापकों ने अपील की है कि समय का ध्यान रखते हुए प्रातः9.30 बजे तक स्थान-मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान भाटापारा,जांजगीर सर्व हिन्दू समाज के लोग पहुंचकर उक्त आयोजन की भव्यता पर अपना योगदान देंगे।