
जुवाड़ियों का तिलिस्म टूटा , नए थाना प्रभारी के आते ही ताबड़तोड़ कार्यवाही, क्या अब सट्टे के बड़े खाईवालों तक पहुंचेगी पुलिस ?
जांजगीर चाम्पा// थाना चांपा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 08 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में मिली सफलता थाना चांपा पुलिस को सफलता मिली है विदित हो कि चम्पा थाने का प्रभार संभाले निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता को अभी कुछ ही दिन हुए है और उन्होंने जुए के तिलिस्म को तोड़ते हुए कार्यवाही की उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए 08 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिस तरह से चांपा शहर में जुए और सट्टे का कारोबार फल फूल रहा है ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जरूरत है, खासकर का सीजन चंद दिनों में आने ही वाला है केवल चांपा शहर में ही करोड़ों का सट्टा चलने का अनुमान है बड़े बड़े खाईवाल नवयुवकों को सट्टे की लत में डूबा रहे है जिससे अपराध का और आत्महत्या का ग्राफ बढ़ते जा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी रकम 57,190/रूपये, बरामद किया गया।दिनांक 18.03.25 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की थाना चांपा क्षेत्र के सिन्धी कॉलोनी के पीछे बिजली खंभा के नीचे कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में थाना चांपा टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 08 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम पता : 01. चंद्रकांत देवांगन पिता बद्री प्रसाद देवांगन निवासी रानी रोड चांपा. 02. योगेश यादव पिता प्रकाश यादव निवासी बरपाली चौक चाम्पा, 03. रवि नागरची पिता मन्नूलाल निवासी कोरवापारा चांपा 04. अमित शर्मा पिता कृष्ण कुमार निवासी कवरपारा चांपा 05. यश उर्फ योगेश वासवानी पिता नरेश वासवानी निवासी सिंधी कॉलोनी चांपा, 06. धनराज श्रीवास पिता मदन लाल निवासी शंकर नगर चांपा, 07. रवि यादव पिता अजय यादव निवासी यादव पारा चांपा 08. रोहित सोनी पिता रामकुमार सोनी निवासी शंकर नगर चांपा,
उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, वीरेंद्र टंडन, नरसिंह बर्मन, आरक्षक वीरेश सिंह, रूपनारायण बरेठ, पदम् राज सिंह, दीपक राठौर, भूपेंद्र गोस्वामी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा