Advertisment
जांजगीर-चांपाअन्य खबरें

ग्राम धनेली में “रामायण प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन

जांजगीर चाम्पा 10 फरवरी 2025 // ग्राम धनेली में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन चैनित रामायण मंडली को आमंत्रित किया गया वे अपने बाजे तबले के साथ पहुंचे , रामायण प्रतियोगिता देखने और सुनने के लिए मुनुंद , महंत, दर्री,घुठिया, भड़ेसर से लोग पहुंचे । रामायण मंडली द्वारा फिल्मी शास्त्री छत्तीसगढ़ी में गाना गा कर उत्साह बढ़ाया। नवदुर्गा सेवा समिति के द्वारा बाहर से आए हुए रामायण मंडली को भंडारे में भोजन कराया , रात्रि 9 बजे प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया जो की सुबह 6 बजे तक 16 चयनित रामायण मंडली के द्वारा गायन किया गया।

धनेली से बड़ी संख्या में लोगों ने भरपूर आनंद उठाया जिसमे अरुण तिवारी , सनत राठौर, भरत लाल धीवर विशंभर राठौर ,दिगंबर साहू , छोटल्ला राठौर , सीताराम राठौर , राजेश तिवारी ,दिनेश राठौर ,संतोष बरेठ, भागीरथी यादव, सोनचरण बरेठ, नेपाल राठौर , बिट्टू राठौर , गिरधारी धीवर, रघवीर राठौर , रामखिलावन राठौर , कोटवार दिलीप, भुजबल यादव , सोभाराम राठौर , बलराम धीवर , व अन्य ग्राम वासी ने रामायण सुनने का आनंद उठाया।

रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय व सांत्वना पुरस्कार शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया गया। अरुण तिवारी ने बताया कि इस वर्ष रामायण के आयोजन में बाहर बाहर से रामायण मंडली ने आकर गायन किया व उन्होंने नवदुर्गा सेवा समिति भाटपारा को आयोजन करने पर बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए , सभी को रामायण के प्रति लोगो का उत्साह जगाया।
ग्राम धनेली के रामायण मंडली शिवगोपाल श्रीवाह , मोतीलाल राठौर , सियाराम श्रीवास , रामलाल धीवर, बिट्टू राठौर , तबला वादक सूरज धीवर , मुनुन्द के तबका वादक कश्यप का 9 दिन तक उन्होंने भरपूर सहयोग दिया।

पंडित रामगोपाल मिश्रा ने नवधा रामायण मे 9 दिनों तक पूजा आरती व अंतिम दिवस पर हवन सहस्र धारा भंडारा समिति ने कराया गाँव मे महिलाएं पुरुष व बच्चों को प्रसाद का वितरण कराया गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!