
भारत
अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, आम आदमी पार्टी का दिल्ली चुनाव में सफाया
27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी
NTN REPORT// भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक मिले रुझानों में एक बड़ी बढ़त बना ली है। वही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए है उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल की हार सबसे बड़ी हार है यह हार पूरी आम आदमी पार्टी की हार है।
अब तक मिले रुझानों में भाजपा एक बड़ी जीत के साथ सरकार बनाते दिख रही है। आज के चुनावी रिजल्ट में आम आदमी पार्टी के बड़े बड़े दिग्गज नेता चुनाव में हार का सामना कर रहे है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हार हुई है वहीं पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा है।