
मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के चलित मोबाइल मेडिकल यूनिट का कैंप पुरानी बस्ती विष्णु मंदिर के पास लगाया गया
जांजगीर चाम्पा 12 जनवरी 2025 // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इस निम्मित जांजगीर नगर पालिक परिषद के नोडल अधिकारी नारायण आदित्य के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के चलित मोबाइल मेडिकल यूनिट का कैंप पुरानी बस्ती विष्णु मंदिर के पास लगाया गया। जहां शासकीय विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के तकरीबन 45 बच्चों रूटीन जांच किया गया। एवं विद्यालय के स्टाफ सहित अन्य नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवयश्कता अनुसार सभी को दवाई वितरण भी किया गया।
एपीएम अमित गौरहा ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री के मार्गदर्शन में जिले में संचालित समस्त मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा इस प्रकार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है मोबाइल मेडिकल यूनिट के समस्त स्टाफ डॉ सोनिया जायसवाल,नर्स पुष्पा खांडे,लैब टेक्नीशियन कोमल कश्यप, फार्मा नवीन पावर एवं वाहन चालक मनोज वैष्णव उपस्थित रहे ।