
जांजगीर-चांपाअन्य खबरें
ग्राम महंत के डॉक्टर राजकुमार सिंह को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
मद्रास में भव्य समारोह में किया जायेगा सम्मानित
जांजगीर चांपा 07 जनवरी 2025 // जांजगीर चाम्पा जिले के डॉक्टर राजकुमार सिंह पूर्व D.M.E. पिता स्व. श्री गोवर्धन सिंह ग्राम महंत तहसील नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा के रहने वाले हैं। उन्हें हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चयन किया गया है इसके पूर्व उन्हें (Senior Scientist) एवं फेलोशिप का अवार्ड दिया जा चुका है। तथा अभी का अवार्ड नेशनल कांफ्रेंस मद्रास में प्रदान किया जाएगा जिसके लिए उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
डॉक्टर राजकुमार सिंह के इस उपलब्धि के लिए उनके बड़े भाई रामकुमार सिंह, विकाश सिंह (भाई) एवं समस्त परिवार सहित शुभचिंतक ग्राम महंत में खुशी का माहौल है।