
छत्तीसगढ़अन्य खबरें
छत्तीसगढ़ के इस जिले को विश्व की सबसे बड़ी शिवलिंग की प्राकृतिक प्रतिकृति होने का गौरव प्राप्त हुआ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
छत्तीसगढ़ 11 दिसम्बर 2024 // जशपुर जिले के प्रसिद्ध मधेश्वर पहाड़ को विश्व की सबसे बड़ी शिवलिंग की प्राकृतिक प्रतिकृति होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में दर्ज किया गया है।
आज मंत्रालय भवन स्थित कार्यालय में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रमाण पत्र सौंपा।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान प्रदान करेगी।