Advertisment
जांजगीर-चांपाअन्य खबरें

जनहित में हमेशा की तरह अद्भुत अद्वितीय कार्य में अनुराग टिंकू शुक्ला

कचहरी चौक राजा समिति के सदस्य जांजगीर के लिए आदर्श, सजग प्रहरी की तरह जनहित कार्यों में सदैव रहते है तत्पर

जांजगीर चांपा 03 दिसंबर 2024// आज आपके सामने एक ऐसी शख्शियत के बारे में बात हो रही है जो जांजगीर नगर के हर ऐसे व्यक्ति के जुबान में है जब उसे सबसे अधिक मुसीबत का सामना करना पड़ता है उसे सबसे अधिक मदद की जरूरत होती है उस वक्त उनके जुबान में केवल एक नाम होता है अनुराग टिंकू शुक्ला इन्हें जांजगीर नगर में लोग सर्प मित्र के रूप में जानते है चाहे दिन हो या रात ठंड हो या बरसात यह व्यक्ति एक फोन में अपने कर्तव्य में निकल पड़ते है। सबसे बड़ी बात यह है कि आज के समय में जहां लोग बिना स्वार्थ के बिना लाभ के अपने का काम नहीं करते वही अनुराग टिंकू शुक्ला बिना किसी स्वार्थ के लाभ के केवल जनहित में निःशुल्क बिना किसी लाभ के कई वर्षों से परोपकारी कार्यों से जुड़े हुए है।

यही नहीं लोगो के घरों में निकले जहरीले सर्पों के रेस्क्यू के अलावा इनके द्वारा ऐसा कोई भी सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्य नहीं है जिसमें इनकी बढ़ चढ़कर सहभागिता ना हो चाहे रक्तदान का कार्य हो,पर्व त्यौहार हो,सामाजिक सद्भाव जैसे कोई भी आयोजन हो, शासन प्रशाशन के बड़े आयोजनों में युवा शक्ति के सहयोग की बात हो, हर जगह अनुराग टिंकू शुक्ला की उपस्थिति सहभागिता होती ही है।

आज शाम कलेक्टर ऑफिस के सामने बीच सड़क पर निकले एक बड़े अजगर सर्प की जानकारी जैसे ही लोगों के द्वारा अनुराग टिंकू शुक्ला को मिली वो अपने सहयोगी भैरव मिश्रा, विवेक सिंह(पार्षद)के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू करते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा अनुराग टिंकू शुक्ला और उनके सहयोगियों के द्वार किए गए इस कार्य को देखकर सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

विदित हो कि कई वर्षों से कचहरी चौक के राजा समिति के सदस्य ना केवल धार्मिक कार्य में लगे हुए है इसके साथ हर ऐसे कार्य में तत्पर होते है जिसमें जनसरोकार होता है आज कचहरी चौक राजा समिति के आयोजनों की चर्चा जांजगीर नगर में ही नहीं वरन संपूर्ण जिले राज्य में है इस वर्ष के गणेश पूजा का आयोजन लोग आज भी नहीं भूले है। कचहरी चौक राजा समिति के सदस्य हर उस मौके में उपस्थित होते है जहां युवा शक्ति की सख्त आवश्यकता होती है इस वर्ष के दुर्गा पूजा में जिसकी ख्याति संपूर्ण जिले ही नहीं राज्यों में फैली हुई है लोगो की भीड़ से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी उस वक्त कचहरी चौक राजा समिति के सदस्यों के मेहनत लोग आज भी नहीं भूले है। अभी कुछ दिनों पूर्व जिला अस्पताल में कचहरी चौक राजा समिति के सदस्यों ने मिशाल पेश करते हुए बड़े पैमाने पर रक्त दान किया जिसकी जांजगीर कलेक्टर और जिला अस्पताल के लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

ऐसे जन सरोकार से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं को शासन प्रशासन के द्वारा प्रोत्साहित करने की पहल करनी चाहिए। जिससे इन व्यक्तियों और संस्थाओं समितियों के उत्साह में वृद्धि होगी और इन्हें देखकर अन्य लोग भी जनहितैषी कार्यों को करने हेतु प्रेरित होंगे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!