
एचआईवी व एड्स के प्रति समाज में जागरूकता के उद्देश्य से नवभारत द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ
जांजगीर चाम्पा 01 दिसंबर 2024// एचआईवी व एड्स के प्रति समाज में जागरूकता के उद्देश्य से नवभारत द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर के अवसर पर आज प्रातः 6 बजे हाईस्कूल मैदान जांजगीर में किया गया।


उक्त आयोजन में सामाजिक संस्थाओं,नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। हाईस्कूल मैदान से कम रन फॉर अवेयरनेस इस संदेश के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि पाण्डेय ,अमर सुल्तानिया, सीएमएचओ जांजगीर स्वाति वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन दीपक जयसवाल, भगवान दास गढ़ेवाल उपस्थित रहे।
उक्त आयोजन में नगर के युवाओं सहित एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स, रिटायर्ड फौजी, स्वास्थ्य विभाग, यातायात पुलिस, लायंस क्लब जांजगीर-नैला, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय उमावि, ज्ञानभारती उमावि, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल, व्यायाम शिक्षकों, खिलाड़ियों व समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने एड्स जागरूकता अभियान में सहभागी बने।
मैराथन दौड़ का शुभारंभ जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने हरि झंडी दिखाकर किया।नवभारत के द्वारा जागरूकता के उद्देश्य किए गए कार्यक्रम की नगर के लोगों ने प्रशंसा की।