Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधजांजगीर-चांपा

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

जांजगीर चाम्पा 16 नवंबर 24// नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार किया गया है उक्त कार्यवाही थाना पामगढ़ पुलिस के द्वारा की गई है। आरोपी शिवा कोहली निवासी ससहा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। आरोपी के विरूद्ध धारा 64, 64 (2) (M) बी.एन. एस. 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर आरोपी शिवा कोहली द्वारा जबरन दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर दिनांक 16.11.2024 को आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 492/2024 कायम कर विवेचना में लिया गया । नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से देखते  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी शिवा कोहली निवासी ससहा थाना पामगढ़ की पतासाजी किया गया जो अपने घर में उपस्थित मिला जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने व आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से दिनांक 16/11/24 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है मामले में विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव, आर संदीप डहरिया, यशवंत पाटले, महिला आरक्षक सीमा कश्यप एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!