Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को महाराणा प्रताप की स्मृति में भवन निर्माण के लिए सात लाख सहयोग देने की घोषणा की न.पा.अध्यक्ष ने

जांजगीर चाम्पा// महाराणा प्रताप की स्मृति में भवन निर्माण के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को सात लाख सहयोग देने की घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर के द्वारा की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय विभूति है इसलिए उनके सम्मान में जो कुछ भी किया जाए कम है यही कारण है कि मैं उनके स्मृति में भवन निर्माण के लिए सात लाख रूपए सहयोग स्वरूप देने की घोषणा करता हूं।

उक्त बातें जांजगीर नैला नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने कही वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को संबोधित कर रहे थे। जहां महाराणा प्रताप चौक एवं प्रतिमा स्थल हेतु नगर पालिका द्वारा अनापत्ति ( NOC) देने हेतु उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सिंह राणा, संरक्षक राजशेखर सिंह , उपाध्यक्ष कमलेश सिंह बाबा, महामंत्री सूरज सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य जिला मुख्यालय जांजगीर सहित सेमरा, धुरकोट ,महंत,भैसदा,जगमहंत,सुकली, कसौंदी,ठठारी,भैसमुड़ी ,बुड़ेना ,अवरीद, मुलमुला,हथनेवरा,हरदी, सिउंड़ अकलतरा सहित अनेक गांवों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!