
छत्तीसगढ़
दीपावली पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की उपहारों की बौछार
छत्तीसगढ़ 24अक्टूबर 24// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया में अपनी घोषणाओं से विद्युतकर्मियों की दीपावली को खुशनुमा बना दिया। साथ ही ‘मेरा घर-पीएम सूर्यघर’ जनजागरण अभियान की शुरूआत की, जिसका लक्ष्य 2027 तक 5 लाख घरों को सौर ऊर्जा से रौशन करना है।
सौर उर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा- “सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से विद्युत के पारंपरिक स्रोत पर दबाव घटेगा और हम ग्रीन एनर्जी को अपनाने की दिशा में सतत बढ़ते रहेंगे। शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हम अधिकाधिक सौर ऊर्जा को अपनाएंगे।”
प्रदेश सरकार डेढ़ लाख से अधिक कृषि पंपों के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा रही है। साथ ही सौर ऊर्जा के इस्तेमाल द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।”