
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश, कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026। जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक (सउनि) स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल के तहत कुल 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को चौकी एवं यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
निरीक्षक स्तर
- राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बिर्रा बनाया गया है।
- जय कुमार साहू को थाना प्रभारी बिर्रा से स्थानांतरित कर यातायात शाखा भेजा गया है।
- कमलेश कुमार शेंड्रे को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना प्रभारी अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- रंजीत सिंह कंवर को थाना प्रभारी अजाक से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी नैला बनाया गया है।
उप निरीक्षक स्तर
- कृष्णपाल सिंह को थाना प्रभारी बम्हनीडीह से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी शिवरीनारायण बनाया गया है।
- दिलीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पंतोरा से थाना प्रभारी बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है।
- कृष्ण कुमार साहू को थाना पामगढ़ से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी पंतोरा बनाया गया है।
- विनोद कुमार जाटवर को थाना अकलतरा से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र कोटमी सोनार में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वे थाना अकलतरा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
- कमलदास बनर्जी को थाना जांजगीर से स्थानांतरित कर थाना अकलतरा पदस्थ किया गया है।
सउनि स्तर
- कृष्ण कुमार कोशले को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना पामगढ़ भेजा गया है।
- प्रतिभा राठौर को पुलिस केंद्र कोटमी सोनार एवं थाना अकलतरा से स्थानांतरित कर महिला थाना में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
पुलिस विभाग द्वारा जारी इस आदेश को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नवीन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक, जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित संबंधित शाखाओं को प्रेषित की गई है।