Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

खेत गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 26 फरवरी 2026। खेत गिरवी रखने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला थाना मुलमुला क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया भूरी बाई कुर्रे, निवासी मस्तुरी जिला बिलासपुर, ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन सुकवारा बाई, निवासी ग्राम कोसा, ने जानकारी दी थी कि गांव का एक व्यक्ति घरेलू खर्च के लिए अपनी निजी भूमि गिरवी रखना चाहता है और उसे तीन लाख रुपये की आवश्यकता है।इस पर प्रार्थिया ने ग्राम कोसा निवासी राजालाल बर्मन (उम्र 36 वर्ष) की कुल 1.829 हेक्टेयर भूमि को गिरवी रखने के लिए 26 फरवरी 2024 को पामगढ़ तहसील में 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी के माध्यम से इकरारनामा तैयार कराया और तीन लाख रुपये नगद दे दिए। अनुबंध के अनुसार रकम वापसी तक प्रार्थिया उक्त भूमि पर कृषि कार्य करती रही।

दोबारा बोआई से रोका, जमीन किसी और को बेच दी

कुछ समय बाद जब दोबारा खेती का मौसम आया तो आरोपी ने न तो रकम वापस की और न ही खेत में बोआई करने दी। जानकारी लेने पर प्रार्थिया को पता चला कि आरोपी ने बिना सूचना दिए उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर बेच दी है।

प्रार्थिया द्वारा कई बार रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और धमकी भी देता था।

धारा 318(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज

रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में 26 फरवरी 2026 को आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 2,000 रुपये नगद जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 318(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, सहायक उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!