Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चांपा थर्राया: पुलिस–बदमाश मुठभेड़ में चली गोलियां, दो रातों में खूनी तांडव मचाने वाला गैंग ध्वस्त

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जिले में बीते दो रातों से फैली दहशत का आखिरकार खात्मा हो गया। पुलिस और दुर्दांत अपराधियों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में गोलियां चलीं, जिसमें गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस पर फायरिंग करते हुए पकड़ा गया और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। यह वही गिरोह है जिसने सिर्फ दो रातों में 5 जगहों पर लूटपाट, जानलेवा हमले और हत्या के प्रयास कर पूरे इलाके को आतंक के साये में धकेल दिया था।

घेराबंदी तोड़ने के लिए पुलिस पर दागी गोली, जवाब में पुलिस ने दिखाया दम

रविवार सुबह जब पुलिस ने फरार आरोपी रामनाथ की घेराबंदी की, तो उसने देशी कट्टे से सीधे पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की— गोली बदमाश के पैर में लगी,  मौके पर ही दबोच लिया गया। इलाके में गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।

5 वारदात, 13 घायल, एक कोमा में – सिर पर वार था इनका सिग्नेचर क्राइम

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का तरीका बेहद खूंखार और सुनियोजित था—

  • अंधेरे और सुनसान रास्ते चुनना
  • मोटरसाइकिल से घेरना
  • बिना चेतावनी सीधे सिर पर लोहे की रॉड और डंडे से वार
  • जमीन पर गिरते ही लात-घूंसे, बेल्ट से हमला
  • फिर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

इन हमलों में—13 निर्दोष लोग घायल, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे, 1 पीड़ित कोमा में है।

अस्पतालों में कराहते पीड़ित, ICU में भर्ती कई घायल

शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों से आए घायलों को
बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ पीड़ितों के सिर पर गंभीर चोटें हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

8 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल – कम उम्र, लेकिन अपराध की इंतहा

पुलिस ने अब तक— 8 आरोपियों को गिरफ्तार, 2 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश आरोपी 18–19 वर्ष की उम्र के हैं, लेकिन अपराध का तरीका पेशेवर अपराधियों से भी ज्यादा खतरनाक है।

लोहे की रॉड, डंडे, बेल्ट, बाइक… सब कुछ जब्त

पुलिस ने आरोपियों से— 4 स्टील रॉड,2 डंडे,1 बेल्ट,3 मोटरसाइकिल,1 स्कूटी,10 मोबाइल फोन,₹9,000 नकद बरामद करते हुए कुल ₹4.09 लाख की संपत्ति जब्त की है।

गंभीर धाराओं में केस, सभी आरोपी जेल रवाना

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं में कई अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है
पुलिस का कहना है कि आगे भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का दो-टूक संदेश: दहशत फैलाओगे, तो गोली भी खाओगे

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है—

“जो भी कानून हाथ में लेगा, पुलिस उसका जवाब मौके पर देगी।
आम जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

जांजगीर-चांपा में यह मुठभेड़ सिर्फ एक कार्रवाई नहीं,
बल्कि अपराधियों के लिए खुली चेतावनी है—अपराध का रास्ता = अस्पताल या जेल। पुलिस अब पीछे नहीं हटेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!