
फेसबुक के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव क्षेत्र अंतर्गत फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामला दर्ज, विवेचना में हुआ खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता एवं आरोपी की जान-पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। बाद में पीड़िता द्वारा थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुर्म स्वीकार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी का नाम अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोहगांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा बताया गया है।
इनका रहा सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, थाना प्रभारी सारागांव तथा प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं महेश राम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।