Advertisment
Advertisment
अपराधरायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

ऑपरेशन साइबर शील्ड: साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 25 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये होल्ड

NTN NEWS REPORT// रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के नेतृत्व में ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराध के विरुद्ध अब तक की एक बड़ी और संगठित कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस अभियान में म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और साइबर ठगी में संलिप्त 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्ट किए गए म्यूल बैंक अकाउंट्स की गहन जांच की गई। जांच के आधार पर रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और मध्यप्रदेश में एक साथ छापेमारी कर यह बड़ी सफलता हासिल की गई।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा : जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा फर्जी और म्यूल बैंक खातों का उपयोग शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, फर्जी ऐप्स, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन गेमिंग और गूगल सर्च जैसे माध्यमों से साइबर अपराध के लिए किया जा रहा था।

साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल, एक ही व्यक्ति के कई बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन आरोपियों को चिन्हांकित किया गया।

8 टीमों की संयुक्त कार्रवाई : रेंज साइबर थाना एवं रायपुर के विभिन्न थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल 8 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर म्यूल बैंक अकाउंट एजेंटों, फर्जी सिम विक्रेताओं और ब्रोकरों सहित कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

2 करोड़ रुपये होल्ड, पीड़ितों को मिलेगा न्याय : आरोपियों के बैंक खातों में फ्रॉड की लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि होल्ड कराई गई है, जो देश के विभिन्न राज्यों के पीड़ितों की है। संबंधित पीड़ितों से संपर्क कर उनकी राशि वापस कराई जाएगी।
पिछले 11 महीनों में साइबर ठगी के मामलों में प्रथम लेयर बैंक खातों में होल्ड की गई 7 करोड़ रुपये की राशि को पीड़ितों को लौटाने हेतु न्यायालय से आदेश प्राप्त किए गए, जिनमें से 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस की जा चुकी है।

आंकड़ों में साइबर ठगी : देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज कुल 1236 शिकायतें पीड़ितों से 77.35 लाख रुपये की ठगी
आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए खातों में कुल 174.5 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन आरोपियों ने अपने बैंक खातों को किराये पर देकर या ठगी की रकम पर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर अन्य अपराधियों को उपलब्ध कराया।

प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण : केस 01: इंडसइंड बैंक, थाना माना रायपुर – 20.2 लाख रुपये, 5 आरोपी
केस 02: पंजाब एंड सिंध बैंक, थाना देवेंद्र नगर – 1.7 लाख रुपये, 4 आरोपी
केस 03: डीसीबी बैंक, थाना सिविल लाइन – 3.6 लाख रुपये, 5 आरोपी
केस 04: आईडीबीआई बैंक, थाना सिविल लाइन – 6.42 लाख रुपये, 4 आरोपी
केस 05: यूको बैंक, थाना तेलीबांधा – 21.29 लाख रुपये, 3 आरोपी
केस 06: पंजाब नेशनल बैंक, थाना राखी – 23.95 लाख रुपये, 4 आरोपी , सभी मामलों में बीएनएस की धाराओं 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : (कुल 25 आरोपी – रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अमलेश्वर, आरंग, भाटापारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से)
(आरोपियों की सूची यथावत रखी गई है) आगे भी होगी कार्रवाई
पूछताछ में और भी कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जो इन म्यूल बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी के लिए कर रहे थे। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध जल्द ही गिरफ्तारी की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!