
वाहन चालक संघ में संगठनात्मक विस्तार, बिलासपुर संभाग को मिला नया नेतृत्व
संतराम लहरे बने जिलाध्यक्ष, नर्मदा प्रसाद राही को संभागीय सचिव की जिम्मेदारी
NTN NEWS REPORT// बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक/यांत्रिक कर्मचारी संघ द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष सिंह ठाकुर ने संघ संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए बिलासपुर संभाग के लिए नई पदस्थापनाएं घोषित की हैं, जिससे वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
जारी आदेश के अनुसार दिनांक 18 दिसंबर 2025 से नर्मदा प्रसाद राही को जल संसाधन विभाग, बिलासपुर में संघ का संभागीय सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं संतराम लहरे को इसी विभाग के अंतर्गत जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पदाधिकारियों का कार्यक्षेत्र संपूर्ण बिलासपुर संभाग रहेगा। वे शासकीय वाहन चालकों एवं यांत्रिक कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान तथा संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
नियुक्ति पर संघ में उत्साह, पदाधिकारियों ने दी बधाई
नई नियुक्तियों की घोषणा के बाद संघ में खुशी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्य उमेश सिंह, प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश सचिव हृदय नारायण सोनी, संभागीय अध्यक्ष तिहारु यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जांजगीर जिला अध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास, नोहर यादव, श्रीराम साहू, संतोष दीक्षित, ललन सेन, दुर्गेश राव, पंचराम, अखिलेश, उपेन्द्र सेन, विकास, शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक साथी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
संघ के नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि इन नई नियुक्तियों से बिलासपुर संभाग में संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही शासकीय वाहन चालकों एवं यांत्रिक कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जिसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं संघ के पदाधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है।