
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , राज्य शासन ने आदेश जारी कर 14 आईएएस अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया
NTN NEWS REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर 14 आईएएस अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया है।
इस फेरबदल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू को मंत्रालय से बाहर भेजा गया है।
रेणु पिल्ले को परीक्षा मंडल (व्यापम) का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास माध्यमिक शिक्षा मंडल, दे अटगढ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
सुब्रत साहू को प्रशासनिक अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनके पास अभयारण्यम् राजस्व मंडल, बिलासपुर का प्रभार भी सौंपा गया है।
इस बड़े फेरबदल में कुल 14 आईएएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं। शासन ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
देखिए आदेश…

