
फर्जी बैंक छपोरा प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
NTN NEWS REPORT// सक्ती। पुलिस ने फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार चल रहे आरोपी टुकेश्वर दास महंत उर्फ बाबा महंत पिता किशोर दास महंत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम फगुरम वार्ड क्रमांक 01, थाना डभरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 03 लाख रुपये लेने का आरोप है।
इस मामले में प्रार्थी जीवराखन कावड़े (एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपीगण पंकज, रेखा साहू, मंदिरदास, अनिल भास्कर, सुभद्रा महंत और अन्य ने मिलकर ग्राम छपोरा में फर्जी SBI बैंक खोल रखा था। यहां 06 व्यक्तियों को फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर ठगी की जा रही थी।
पहले भी इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं—
1. अनिल भास्कर पिता रामभरोसे, ग्राम दुमहानी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (गिरफ्तार 04.10.2024)
2. नरेन्द्र साहू पिता रामाधार साहू, ग्राम कुंवामालगी जिला कबीरधाम (गिरफ्तार 23.10.2025)
3. हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल दिवाकर पिता पारस राम, ग्राम तालदेवरी थाना बिर्रा (गिरफ्तार 28.03.2025)
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसी निर्देश के पालन में आरोपी टुकेश्वर दास महंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को 23 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के मार्गदर्शन में आरक्षक योगेश्वर बंजारे, परमेश्वर मिरी और शत्रुघ्न जांगड़े की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक – 279/2024, धारा 318(4), 338, 336, 340, 3(4) Bns पंजीबद्ध।