Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

एड्स रोकथाम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

NTN NEWS REPORT// जांजगीर, 23 सितंबर 2025।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बर्मन तथा जिला नोडल अधिकारी (एड्स) डॉ. खन्ना एवं के.के. थवाईत के मार्गदर्शन में एड्स रोकथाम और जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम जनपद पंचायत भवन बलौदा, ग्राम पंचायत बसंतपुर, ब्लॉक बलौदा में संपन्न हुआ। आयोजन एचआईवी/एड्स अंतर्गत इंटसीफाड जागरूकता अभियान के तहत किया गया।

इस अवसर पर टीआई ग्राम मित्र समाज सेवी टीम ने ग्रामीणों को एड्स से बचाव, समय पर जांच, उपचार की सुविधा और भ्रांतियों को दूर करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!