Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़

एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित, हुआ विदाई समारोह

NTN NEWS REPORT// वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1. कुंज बिहारी नागे उप पुलिस अधीक्षक एवं 2. आरक्षक क्रमांक 1252 महेश कुमार सिंह का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 40-42 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा अपने उद्दबोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ | उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें। बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग गोकुल राम देवंगन, वरि.शीघ्रलेखक एवं  बृजमोहन सिंह राजपूत, निरीक्षक (एम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!