Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी जांजगीर में ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के तहत वृहद संख्या में लगाए गए पौधे…

NTN NEWS REPORT// एक पेड़ माँ के नाम अभियान को देशभर में रफ्तार मिल रही है। ‘ एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पहल के हिस्से के रूप में , एनएचएआई ने पहले ही पूरे भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 5.12 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। दूसरे चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस , 5 जून , 2025 को किया गया।

इसी क्रम में आज गृह निर्माण मंडल संभाग सक्ति के अंतर्गत उप संभाग हाउसिंग बोर्ड जांजगीर के अधिकारियों की उपस्थिति में एवं हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी जांजगीर में निवासरत लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी भी सहभागिता निभाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पौधारोपण का कार्य किया गया साथ ही लोगो को पौधारोपण का संदेश भी दिया इस अवसर पर कालोनी के सर्वेश्वर समिति की नारी शक्तियों ने अपनी महत्वर्ण सहभागिता निभाई।

मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य

दरअसल, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा लगाकर परिवर्तनकारी अभियान #एक_पेड़_माँ_के_नाम की शुरुआत की। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का लक्ष्य सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पेड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाना है।

यह अभियान “पूरी सरकार” और “सम्‍पूर्ण समाज” के दृष्टिकोण का अनुसरण करता है, जिसमें नागरिकों, समुदायों और स्थानीय प्रशासन को भारत के हरित आवरण को बहाल करने के लिए एक ठोस प्रयास में शामिल किया गया है।

#एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान को मिली प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है, जिसमें अनेक राज्य तय समय से पहले ही अपने वृक्षारोपण लक्ष्य से आगे निकल चुके हैं।

 

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!