
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा ने कई निरीक्षकों के प्रभार में किया बड़ा फेरबदल…देखिए आदेश
मणिकांत पाण्डेय होंगे कोतवाली जांजगीर के नए कोतवाल
जांजगीर चाम्पा 19 जुलाई 2025// पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय ने निरीक्षकों के बड़े पैमाने में तबादले किए है जिनमें जांजगीर कोतवाली में पदस्थ प्रवीण द्विवेदी को शिवरीनारायण का प्रभार दिया वही कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थाने का जिम्मा अकलतरा में पदस्थ मणिकांत पाण्डेय को दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के द्वारा बड़े पैमाने में किए गए इन फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य के रूप में देखा जा रहा है जिसमें अकलतरा निरीक्षक के अच्छी कार्यशैली और पुलिसिंग को देखते हुए सिटी कोतवाली जांजगीर जैसे महत्वपूर्ण थाने की बागडोर सौंपा जाना है।
देखिए आदेश…
