Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

“संसाधन नहीं तो काम नहीं” 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदारों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…मांगे पूरी नहीं होने पर करेंगे वृहद आंदोलन

जांजगीर चाम्पा 17 जुलाई 2025//  छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा पूर्व में विभाग एवं शासन को समय-समय पर समस्याओं से अवगत कराया गया था विशेष रूप से तहसील कार्यालयों में पदस्थ तहसीलदारों को संसाधनों की अत्यंत कमी मानवीय संसाधन, तकनीकी सुविधाएं, शासकीय वाहन एवं प्रशासनिक सहयोग की अनुपलब्धता से कार्यों के निष्पादन में हो रही गंभीर कठिनाइयों को लेकर शासन द्वारा किसी भी प्रकार से कार्यवाही नहीं करने पर आज कलेक्टर जांजगीर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है।

इस अवसर पर तहसीलदार संघ के प्रदेश प्रवक्ता शशिभूषण सोनी , प्रदेश सचिव प्रशांत पटेल , वेंकटेश मार्बल , राजकुमार मरावी सहित बड़ी संख्या में तहसीलदार उपस्थित रहे।

देखिए यहां 17 सूत्रीय किन मांगों को लेकर तहसीलदारों ने ज्ञापन सौंपा है….

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!