Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपा

रिश्वतखोर पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार…

NTN NEWS REPORT// जांजगीर चांपा जिले में आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश देते हुए रिश्वतखोर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने के लिए बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जांजगीर पहुंची थी। गिरफ्तार रिश्वतखोर पटवारी का नाम बालमुकुंद राठौर है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पटवारी बाल मुकुंद राठौर ग्राम धाराशिव पुटपुरा हल्का में पदस्थ है। प्रार्थी सत्येंद्र कुमार राठौर ने अपना और अपनी बहनों के जमीन बटांकन के बाद राजस्व रिकॉर्ड में दुरुस्तीकरण के लिए आवेदन दिया था। जिसके लिए पटवारी ने जमीन बटांकन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए पटवारी बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

प्रार्थी पैसे नहीं देना चाहता था इसलिए उसने इसकी शिकायत बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में कर दी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत सही पाए जाने पर रंगे हाथों पकड़ने का योजना तैयार किया गया और प्रार्थी को कैमिकल रंग लगे नोट देकर पटवारी को देने भेजा गया। पटवारी ने जैसे ही रकम ली। आसपास तैनात टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988(संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!