
Repo Rate में बंपर कटौती के बाद अब कैसे धड़ाम होगी आपके होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI! समझिए
NTN NEWS REPORT// आम लोगों को जिस खुशखबरी का इंतजार था, आज गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वो गुड न्यूज सुना दी है. आरबीआई एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित करते हुए गवर्नर ने आम लोगों की उम्मीदों से बढ़कर रेपो रेट में कटौती का फैसला सुनाया है. लोग 25bps की कटौती की उम्मीद लगाए थे, लेकिन गवर्नर ने 50bps की बंपर कटौती का ऐलान कर दिया है।
इस कटौती के बाद रेपो रेट 6.00% से घटकर 5.5% हो गया है. इसका जबरदस्त असर आपकी EMI पर भी देखने को मिलेगा. जानिए इस बंपर कटौती के बाद पके होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI कैसे धड़ाम से कम होगी।
1/7 : 20 लाख का होम लोन लेने पर कितनी घटेगी EMI
अगर आपने 8.5% की ब्याज दर से 20 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लिया है तो अभी आपकी ईएमआई 17,356 रुपए महीने होगी. लेकिन रेपो रेट में 0.50% की कटौती के बाद आपकी ईएमआई 8.00% ब्याज दर के हिसाब से कैलकुलेट होगी और ये घटकर 16,729 रुपए हो जाएगी. ऐसे में आप 7,524 रुपए सालाना बचाएंगे।
2/7 : 30 लाख का होम लोन लेने पर कितनी कम होगी EMI?
अगर आपने 30 लाख रुपए का लोन 20 साल के लिए लिया है तो मौजूदा ईएमआई 26,035 रुपए होगी. रेपो रेट में 50bps की कटौती के बाद ये 8.00% के हिसाब से 25,093 रुपए हो जाएगी और सालाना 11,304 रुपए की बचत होगी।
3/7 : 50 लाख का होम लोन लेने पर EMI पर क्या फर्क पड़ेगा? 50 लाख का लोन 30 साल के लिए लेने पर 8.5% के हिसाब से मौजूदा ईएमआई 38,446 रुपए होगी. रेपो रेट में 0.50% की कटौती होने के बाद 8.00% के हिसाब से 36,688 रुपए हो जाएगी. ऐसे में आप 21,096 रुपए सालाना बचाएंगे. यही लोन अगर आप 20 साल के लिए लेते हैं तो 8.5% की दर से अभी ये ईएमआई 43,391 रुपए होगी. आज 50bps की कटौती के बाद ये 41,822 रुपए हो जाएगी. ऐसे में आपकी सालाना बचत 18,828 रुपए की होगी।
4/7।ऑटो लोन की EMI कितनी घटेगी? अगर आपने 8.7% की ब्याज दर से 3 लाख का ऑटो लोन 5 साल के लिए लिया है तो अभी आपकी ईएमआई अभी 6,184 रुपए महीने की होगी. रेपो रेट में 0.50% की कटौती के बाद 8.2% ब्याज दर के साथ ये घटकर 6,112 रुपए हो जाएगी. ऐसे में आप 864 रुपए सालाना बचाएंगे. इतना ही लोन अगर आपने 3 साल के लिए लिया है तो 8.7% की ब्याज दर से अभी आपकी ईएमआई 9,498 रुपए की होगी. रेपो रेट में कटौती के बाद आपकी ईएमआई भी घटकर 9,429 रुपए हो जाएगी. ऐसे में आप 828 रुपए सालाना बचा लेंगे।
5/7 : पर्सनल लोन की EMI पर कितना असर? अगर आपने 11.50% की ब्याज दर से 5,00,000 रुपए का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लिया है तो अभी आपकी ईएमआई 10,996 रुपए महीने होगी. रेपो रेट में 0.50% की कटौती के बाद अब आपकी ईएमआई 11% ब्याज दर के हिसाब से कैलकुलेट होगी और ये 10,871 रुपए हो जाएगी. ऐसे में आप 15,00 रुपए सालाना की बचत कर लेंगे. वहीं अगर आपने 5 लाख का लोन 3 साल के लिए लिया है तो अभी 11.5% के हिसाब से ईएमआई 16,488 रुपए होगी, जो कि अब घटकर 16,369 रुपए हो जाएगी. इस तरह आप सालाना 1,428 रुपए की बचत कर लेंगे।
6/7 : क्या होता है रेपो रेट? जिस तरह आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से कर्ज लेते हैं और उसे एक निर्धारित ब्याज के साथ चुकाते हैं, उसी तरह सार्वजनिक, निजी और व्यावसायिक क्षेत्र की बैंकों को भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ती है. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक ही ओर से जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन दिया जाता है, उसे रेपो रेट कहा जाता है।
7/7 रेपो रेट घटने पर आपका लोन क्यों होता है सस्ता? रेपो रेट एक तरह का बेंचमार्क होता है, जिसके आधार पर अन्य बैंक आम लोगों को दिए जाने वाले लोन के इंटरेस्ट रेट को निर्धारित करते हैं. जब रेपो रेट बढ़ता है तो बैंकों को कर्ज ज्यादा ब्याज दर पर मिलता है. ऐसे में बैंक आम आदमी के लिए भी होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दर को बढ़ा देती हैं और इसका असर ईएमआई पर पड़ता है. वहीं जब रेपो रेट घटता है, तो बैंकों को आरबीआई से कर्ज सस्ती दर पर मिलता है, ऐसे में बैंक भी अपने ग्राहकों को लोन सस्ती दरों पर देने लगते हैं।