Advertisment
अपराधभारत

कबाड़ी वाला निकला पाकिस्तानी जासूस, यूपी ATS ने दबोच लिया, पाक अधिकारी को बताता था भारत का सीक्रेट

Pakistani Spy News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मोहम्मद हारून को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. मूल रूप से हारून दिल्ली का रहने वाला है.

उत्तर प्रदेश, लखनऊ : देश के अलग-अलग राज्यों से इन दिनों पाकिस्तानी जासूसों के पकड़े जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला करने वाले मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार कर लिया. वैसे हारून दिल्ली का रहने वाला है और कबाड़ी का काम करता है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के संपर्क में हारून था।

कबाड़ी वाला निकला पाकिस्तानी जासूस, यूपी ATS ने दबोचा, फाइल फोटो, सोर्स सोशल मीडिया

वीजा दिलवाने के नाम पर करता था वसूली : यूपी एटीएस ने कथित पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है वह मुजम्मल के साथ मिलकर पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली करता था. हारून राष्ट्रीय हित से जुड़ी और सुरक्षा संबंधित सूचनाएं पाकिस्तान के लोगों को भेज रहा था. मोहम्मद हारुन की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है, जिसके चलते वह पाकिस्तान आता-जाता रहता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी मुजम्मल हुसैन से हुई थी।

हारून पर आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर करने का आरोप : इसके बाद वह पाकिस्तान का वीजा दिलवाने के नाम पर अलग-अलग खातों में कई लोगों से पैसे भी वसूले थे. हारून पर मुजम्मल को देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा करने का आरोप है. मुजम्मल हुसैन ने भारत को अस्थिर करने और आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने में उन सूचनाओं का इस्तेमाल किया था. मुजम्मल के कहने पर हारून ने उसे कई बैंक खाते भी उपलब्ध करवाए. इन खातों में मुजम्मल ने वीजा प्राप्त करने वाले अपने क्लाइंट से पैसे डलवाए थे।

तैफुल भी वाराणसी से हुआ गिरफ्तार :  वहीं कुछ कमीशन लेकर हारून ने इन पैसों को मुजम्मल के बताए हुए स्थान और व्यक्ति को नगद में दिए. इस रकम का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जा रहा था. मुजम्मल हुसैन को देश छोड़ने का आदेश दिया जा चुका है. बता दें कि इससे पहले वाराणसी से तैफुल नाम के शख्स को एटीएस ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया था. वहीं कुछ दिन पहले मुरादाबाद के रहने वाले एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया था, जो कारोबारी था और कारोबार के सिलसिले में पाकिस्तान आता-जाता रहता था।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!