
छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने और राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में बजट
जांजगीर चाम्पा03 मार्च // आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रस्तुत किया बजट को लेकर लोगो की कई प्रकार की प्रतिक्रिया रही वही बजट को लेकर जिला कार्यसमिति सदस्य विकाश शर्मा ने कहा कि ‘गति’ (GATI) थीम पर आधारित यह बजट G गुड गवर्नेंस , A एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (इन्फ्रास्ट्रक्चर में तेजी), T टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी), और इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक वृद्धि)
यह बजट राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, औद्योगिक विकास और सामाजिक कल्याण पर विशेष जोर दिया गया है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सरकारी कर्मचारियों के लाभ में वृद्धि से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ होगा। कुल मिलाकर, यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने और राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।