
भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासों से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत हो सकेगा आठ वर्षीय रंजीता का इलाज
जांजगीर-चांपा 16 नवंबर 24// भाजपा नेता जनसेवक इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासों से आठ साल की बच्ची का एम्स मे ईलाज हो सकेगा। ग्राम सलखन निवासी संजय कश्यप की आठ वर्षीय पुत्री रंजीता की तबियत बचपन से ही खराब रहती थी। उसके मल व पेशाब का हर समय श्राव होते रहता था जिसकी जानकारी उसे नहीं हो पाती थी। चूंकि संजय कश्यप अंत्योदय परिवार से संबंधित है और पुत्री के ईलाज के लिए खर्च कर पाना संभव नहीं था। बच्ची के ईलाज हेतु डाक्टरों द्वारा 1.35 लाख का स्टीमेट दिया गया था जो संजय कश्यप के लिए बड़ी राशि थी।
इसकी जानकारी मिलने पर इंजी. रवि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पुरी प्रक्रिया मे संजय कश्यप की सहायता किया और इस योजना के तहत 80 हजार रूपये की स्वीकृति मिली। राशि स्वीकृत होने पर संजय कश्यप ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जन सेवक इंजी. रवि पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व भी इंजी. पाण्डेय निरंतर जनहित के कार्यों में विशेषकर स्वास्थ्य , शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में जनसरोकार संबंधी कार्यों के प्रयास करते रहते है अभी तक अपने प्रयासो से वो शिवांश कश्यप बुड़ेना को 12.30 लाख, जाहिद खान पाली 16.10 लाख, अनुराग सूर्यवंशी 7.06 लाख, मन्नूलाल कश्यप कुरियारी, 7.86 लाख, उदय शर्मा चांपा 3.95 लाख, मयंक पिता दीना साहू 18.00 लाख की राशि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से प्राप्त हो चुकी है।