Advertisment
छत्तीसगढ़ज्योतिष – वास्तुधर्म

पितरों को प्रसन्न करने के 10 अचूक उपाय

पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

हर साल भादो माह की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत होती है। जो अश्विन माह की अमावस्या तक चलती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ अटूट उपाय बताने जा रहे है, जिससे आप पितरों को खुश कर सकतें है।

कुछ सरल उपाय-

• पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भोजन करते समय पितरों को मन में याद कर भूल चूक के लिए क्षमा मांगना सहायक साबित होता है।

• सनातन धर्म में पितरों को प्रसन्न करने के लिए नियमित 15 दिनों तक पिंडदान और जल अर्पित करने से लाभ होता है।

• पूर्वजों को भोजन अर्पित करने के पहले भगवान विष्णु को भोग लगाने से पितर बहुत जल्द खुश होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

• वास्तु शास्त्र के अनुसार पितरों की तस्वीर घर में दक्षिण दिशा में लगाने से पितरों को खुशी मिलती है।

• पितृ पक्ष के दिनों में पितरों को जल देते समय पितृभ्यः स्वधायीभ्यः स्वधा नमः। मैं अपने आप को उन दादाजी को समर्पित करता हूं जो मुझे अपना प्रसाद प्रदान करते हैं। परदादा-परदादा को प्रसाद। मैं सभी पितरों को सादर प्रणाम करता हूं। मंत्र जाप से पितर प्रसन्न होते हैं।

• पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए गरीब, असहाय लोगों को कपड़े, जूते-चप्पल दान करने से पितृ जल्द प्रसन्न होते हैं।

• पितृपक्ष के दौरान ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान करने के बाद पितरों को प्रणाम करना चाहिए। उन्हें फूल माला अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों के जल्द प्रसन्न होने की संभावना बढ़ जाती है।

• पितृ पक्ष में अपने घर में पितरों की एक तस्वीर लगाए और 15 दिनों तक प्रतिदिन इस फोटो का पूजन करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहता है और आपके घर की निरंतर तरक्की में सहायक साबित होगा।

• पितरों का निरंतर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि जरूर मनाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ खुश होते हैं।

.इसके अलावा ब्राह्मण, गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस दिन भोजन करना चाहिए। अपनी सार्थकता के मुताबिक इस दिन दान करना भी ज्योतिष शास्त्र में उचित माना गया है।

इस पितृ पक्ष उम्मीद करते हैं, आप भी सरल उपाय को अपनाकर पितरों को खुश कर सकेंगे। लेकिन इससे पहले पाठकों से एक छोटी सी अपील- कोई भी उपाय अपनाने से पहले किसी ज्योतिषी या मंदिर के पुजारी जी से सलाह लेना ना भूलें।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!