Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम साय ने स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर के विकास मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

NTN REPORT// नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बस्तर में विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के विकास मॉडल और क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास की योजनाओं का लाभ प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। इसके साथ ही युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके कौशल को रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर भी बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

किसानों और आदिवासी समुदायों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

इसके अलावा आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से स्मृति ईरानी को अवगत कराया।

दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विशेष रूप से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत किया जा रहा है।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!