Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

 राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार,एन्टी करप्शन ब्यूरो ने की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ 17 जनवरी 2025 // हम नहीं सुधरेंगे के तर्ज पर चाहे वह अधिकारी हो या कर्मचारी हो रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे है एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा लगातार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है उसके बावजूद रिश्वतखोरी बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। उसी कड़ी में आज राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार नरसिंह उयके, ग्राम महेन्द्रपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके नाम पर ग्राम महेन्द्रपुर में जमीन है, जिसके डायवर्सन के लिये मौका सत्यापन के एवज में संतोष कुमार टोप्पो, राजस्व निरीक्षक, दुर्गुकोन्दल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 17.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से संतोष कुमार टोप्पो, राजस्व निरीक्षक को 20,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!